
नई दिल्ली. दो सीनियर जजों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा को खत लिखकर सुप्रीम कोर्ट के भविष्य पर चर्चा के लिए फुल कोर्ट बुलाने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस मदन बी लोकुर ने ये चिट्ठी 22 अप्रैल को लिखी है। राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस खारिज होने के एक दिन पहले ये चिट्ठी लिखी गई। इसमें कहा गया कि संस्थान की समस्याओं और इसके भविष्य पर चर्चा के लिए फुल कोर्ट बुलाई जाए। संविधान के मुताबिक, फुल कोर्ट मीटिंग में सुप्रीम कोर्ट के सभी जज शामिल रहते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtMXS2
No comments:
Post a Comment