
साल के आखिर में प्राइवेट बैंकों प्रमुखों को मिलने वाले बोनस में देरी हो रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग रेग्युलेटर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों के नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) को लेकर प्रदर्शन का हवाला देते हुए बोनस पर सवाल उठाए हैं। जिन बैंक प्रमुखों का बोनस रुका है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर, एक्सि बैंक की शिख शर्मा और एचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी जैसी बैंकर शामिल हैं। बता दें कि बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार बोनस में देरी की खबर पहले ही प्रकाशित कर चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Joi8PT
No comments:
Post a Comment