
पीएनबी घोटाले में पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच के 8 ऑडिटर्स को नोटिस भेजे गए हैं। शीर्ष सीए संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (आईसीएआई) की ओर से उसकी अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए ये नोटिस भेजे गए हैं। आईसीएआई ने 2011-12 से 2016-17 के दौरान ब्रेडी हाउस ब्रांच के ऑडिटर्स की लिस्ट तैयार कर सभी को नोटिस भेजे हैं। आईसीएआई के मेंबर एसबी जवारे ने बताया कि, चार्टर्ड एकाउंटेंट एक्ट 1949 के तहत ये नोटिस दिए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2H520l6
No comments:
Post a Comment