
आरक्षण के विरोध में सोशल मीडिया पर की गई बंद की अपील का सबसे ज्यादा असर बिहार में दिख रहा है। पटना, आरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा समेत पूरे बिहार से बंद समर्थकों द्वारा सड़क जाम और हंगामा करने की खबरें हैं। आरा के श्री टोला में बंद समर्थकों पर गोली चलाई गई है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस को मौके से कई खाली खोखे मिले हैं। इसके साथ ही शहर के गिरजा मोड़ पर बंद समर्थकों पर पथराव हुआ है। भोजपुर जिले के 28 जगहों पर बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी और हंगामा किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GKEWfa
No comments:
Post a Comment