
कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड (सीएमबी) के गठन के लिए तमिलनाडु में प्रदर्शन जारी हैं। रविवार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने भी इसमें देरी को लेकर मौन व्रत कर विरोध जताया। सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन समेत कई फिल्मी हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं। रजनी ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक केंद्र तमिल जनता की मांग नहीं मान लेती, उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आईपीएल के मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को भी विरोध के तौर पर काले बैज लगाकर खेलना चाहिए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च तक केंद्र को बोर्ड के गठन का आदेश दिया था, लेकिन इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H3uvmi
No comments:
Post a Comment