
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्करण शनिवार से शुरू होगा। इसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में 431.35 करोड़ रुपये में खरीदे गए 187 खिलाड़ी 51 दिनों तक भिड़ेंगे। टूर्नामेंट की सबसे महंगी टीम किंग्स इलेवन पंजाब है। जनवरी में हुई नीलामी में पंजाब टीम ने खिलाड़ियों को खरीदने में 67.4 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि इस बार खिताब का मजबूत दावेदार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को माना जा रहा है। खास बात है कि चेन्नई टीम टूर्नामेंट की सबसे सस्ती टीम है। जिसने 25 खिलाड़ियों को खरीदने पर सिर्फ 40.5 करोड़ रुपये खर्च किए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2q7OGpx
No comments:
Post a Comment