
जम्मू. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कठुआ गैंगरेप मामले में पीड़ित बच्ची को माता वैष्णो देवी का रूप बताया है। उन्होंने कहा कि कोई छोटी से बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी कैसे कर सकता है। वे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया। महबूबा बोलीं- समाज में कुछ गलत हो रहा है - मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कटरा में कहा, "कोई छोटी सी बच्ची के साथ ऐसी निर्ममता कैसे कर सकता है। वह माता वैष्णो देवी का रूप थी। समाज में कुछ तो गड़बड़ है।" राष्ट्रपति ने कहा- बच्ची को न्याय मिलना चाहिए - एक दिन के दौरे पर जम्मू आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "आजादी के 70 साल बाद भी अगर देश के किसी हिस्से में ऐसी घटना हो रही है तो यह शर्मनाक है। हमें सोचना होगा कि हम कैसे समाज का निर्माण कर रहे हैं। भविष्य में ऐसा किसी भी लड़की या महिला के साथ न हो, यह तय करना हमारी जिम्मेदारी बनती है।" उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vqgZV6
No comments:
Post a Comment