
फास्ट पर देश में सुपरफास्ट पॉलिटिक्स के बीच हो रही है। लेकिन फास्ट कहीं पीछे छूट गया है और सिर्फ पॉलिटिक्स रह गई है। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के विरोध में फास्ट यानी अनशन किया। मोदी के साथ ही इस फास्ट में बीजेपी के तमाम सांसद और कई मुख्यमंत्री और एमएलए शामिल हुए। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला वीडियो आया है। इस वीडियो में लोकल बीजेपी एमएलए भीमराव टापकिर और संजय भेगड़े अनशन के दौरान ही सैंडविच, चिप्स और बरफी उड़ाते नजर आए। इससे थोड़ी देर पहले यही लोग अनशन पर बैठे थे। अनशन के बीच ये लोग किसी सरकारी बैठक में गए। जहां नाश्ते का भरपूर मजा उठाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GXpzQs
No comments:
Post a Comment