
राहुल गांधी ने हिंसा की घटनाओं को लेकर भाजपा और संघ को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने दो समुदायों के झगड़े में अपने बेटों को खोने वाले दिल्ली के यशपाल सक्सेना और पश्चिम बंगाल के इमाम रशीदी के सद्भावना संदेश ट्वीट किए। साथ ही ट्वीट में लिखा, ''ऐसे संदेश हिन्दुस्तान में नफरत को हराएंगे। कांग्रेस की नींव करुणा और भाईचारे पर टिकी है। हम नफरत फैलाने वाले संगठनों की विचारधारा को जीतने नहीं देंगे।'' बता दें कि इमाम के बेटे सिबतुल्ला की जान कुछ दिन पहले आसनसोल में भड़की हिंसा में गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2E9hEJG
No comments:
Post a Comment