
चेन्नई. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और एक महिला जर्नलिस्ट के बीच विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महिला ने पुरोहित से कोई सवाल पूछा। जवाब में पुरोहित ने महिला का गाल थपथपा दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद, पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का फोटो शेयर करते हुए नाराजगी जताई और राज्यपाल से माफी की मांग की थी। तमिलनाडु जर्नलिस्ट एसोसिएशन भी पत्रकार के साथ खड़ा हो गया। क्या है मामला? - घटना मंगलवार की है। महिला पत्रकार का नाम लक्ष्मी सुब्रमण्यम है। वो एक अंग्रेजी मैगजीन के लिए काम करती हैं। लक्ष्मी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए तमिलनाडु के राजभवन गईं थीं। - प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल ने उनको लेकर चल रहे एक विवाद पर सवालों के जवाब दिए। - प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद राज्यपाल निकलने लगे। इसी दौरान कतार में खड़े पत्रकारों में से एक लक्ष्मी ने राज्यपाल से कोई सवाल किया। राज्यपाल ने सवाल ध्यान से सुना और मुस्कराते हुए जर्नलिस्ट के गाल को थपथपा दिया। इसके बाद वो वहां से चले...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EXPW34
No comments:
Post a Comment