
दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस के उपवास के बाद अब भाजपा संसद नहीं चलने पर विपक्ष को घेरने के लिए 12 अप्रैल को अनशन करेगी। खास बात यह रहेगी कि इसमें बीजेपी के सभी सांसदों के साथ नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी एक दिन का उपवास रखेंगे। बता दें कि इस बजट सेशन में लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की वजह कोई काम नहीं हुआ। संसद के 250 घंटे बर्बाद हो गए। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगा रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EBg5nY
No comments:
Post a Comment