
नई दिल्ली.मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में एनआईए की जांच को लेकर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि मक्का मस्जिद केस में बड़ी सफलता के लिए एनआईए को मेरी बधाई, मिशन पूरा हुआ। हालांकि, जावेद के इस ट्वीट पर भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर को राहुल गांधी का फैन बताया। बता दें कि अदालत ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट में आरोपी बनाए गए असीमानंद समेत 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस पर ट्विटर वार - जावेद
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hajnkf
No comments:
Post a Comment