
सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर वायरल मैसेज की बदौलत आज 'भारत बंद' है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सड़कों पर पुलिस फोर्स तैनात है, कई शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री ने स्टेट्स को सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लेकिन अभी तक किसी बड़े संगठन ने भारत बंद की जिम्मेदारी नहीं ली है। सिर्फ सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर वायरल मैसेज ने भारत बंद का माहौल पैदा कर दिया। जिससे सरकार भी डर गई। बता दें कि 2 अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था। इस दौरान 12 राज्यों में हिंसा हुई। 15 लोग मारे गए। इसी के बाद 10 अप्रैल को भारत बंद से जुड़े मैसेज वायरल होने लगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JyMijQ
No comments:
Post a Comment