
कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। 35 साल की मैरीकॉम ने 45-48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में 29 साल की नार्दर्न आयरलैंड की क्रिस्टीना ओहारा को 5-0 से हराया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। मैरीकॉम के अलावा बॉक्सर गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा मनीष कौशिक 60 किग्रा और अमित कुमार 46-49 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब तक 47 मेडल हो गए हैं। इनमें 20 गोल्ड मेडल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H10YGN
No comments:
Post a Comment