
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान की जमानत याचिका पर जोधपुर की सेशन कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जज रवींद्र कुमार जैन ने कहा कि रिकॉर्ड देखने के बाद ही इस मामले में कल सुनवाई होगी। इससे पहले सलमान के वकीलों ने 51 पेज की जमानत अर्जी दाखिल की। इसमें 54 बिन्दुओं को आधार बनाया। सीजेएम कोर्ट ने सलमान को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने सलमान को 5 साल कैद की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। तीन साल से ज्यादा सजा होने के चलते सलमान को ट्रायल कोर्ट से बेल नहीं मिली। उनके वकीलों ने सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है, लेकिन जज ने हाथों हाथ सुनने से मना कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JpXzmq
No comments:
Post a Comment