
भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उपवास रखने को कहा है। मोदी खुद भी आज एक दिन का उपवास कर रहे हैं। दरअसल, संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के वजह से कामकाज नहीं हो पाया। इसके विरोध में प्रधानमंत्री ने अपने सांसदों से कहा है कि वो अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ एक दिन का उपवास रखें। मोदी ने अपने संदेश में कहा- मुठ्ठीभर लोग जो 2014 में सत्ता हासिल नहीं कर सके, वो लोग देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। लोगों को जमा कीजिए। अपने क्षेत्रों में इनके साथ उपवास कीजिए। और इसके जरिए आप लोकतंत्र के शत्रुओं को बेनकाब कीजिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Hhafxz
No comments:
Post a Comment