
संसदीय समिति ने सूचना एवं प्रसारण (आईटी) मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह फेसबुक समेत तमाम सोशल नेटवर्किंग साइटों से लिखित में आश्वासन लें कि वो भारतीय चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगी। यह जानकारी समिति की बैठक में मौजूद एक सदस्य ने दी। डेटा लीक को लेकर पिछले दिनों फेसबुक माफी मांग चुकी है। आरोप है कि चुनावों की रणनीति तैयार करने वाली लंदन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का पर्सनल डाटा चोरी किया था। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में इसका गलत इस्तेमाल हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vuJC3r
No comments:
Post a Comment