
मालदीव में बढ़ रही चीन की दखलंदाजी को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने शनिवार को चिंता जताई। पेंटागन के सीनियर अफसर जोई फेल्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि चीन की गतिविधियां अमेरिका के साथ भारत के लिए भी चिंता का विषय हैं। अमेरिका स्वतंत्र इंडिया-पैसिफिक नियमों के लिए प्रतिबद्ध है। अब देखना है कि इससे कैसे निपटा जाए। यह मुद्दा हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। बता दें कि पिछले दिनों मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अहमद नसीम ने अमेरिका दौरे में चीन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GIt6ho
No comments:
Post a Comment