
दलित समाज के समर्थन में कांग्रेस के एक दिवसीय उपवास के बीच एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और हारुन युसूफ कुछ पार्टी नेताओं के साथ रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर दिल्ली के भाजपा नेता हरीश खुराना ने जारी की, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता तीन घंटे भी बिना खाए नहीं रह पाए। बता दें कि राजघाट पर हुए अनशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JwIFLg
No comments:
Post a Comment