
काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को जोधपुर की चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) जब सजा का एलान कर रहे थे तब दंबग सलमान खान थोड़े कमजोर नजर आए। जैसे ही जज देवकुमार खत्री ने सलमान को दोषी करार दिया, उनकी आंखें भर आईंं। बहन अलवीरा ने उन्हें फौरन संभाला और पानी पीने के लिए बोतल उन्हें दी। इस दौरान वे कोर्ट में रहे। करीब तीन घंटे बाद जब उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई तब वे एकदम चुप रहे। उनकी दोनों बहनें गले लगकर रो पड़ीं। सलमान भी भावुक नजर आए। इस बीच पुलिस ने बहनों को उनसे दूर हटने को कहा और फिर अपनी कस्टडी में लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IwcDNM
No comments:
Post a Comment