बहन जेसिका लाल के हत्यारे को माफ कर देने वाली सबरीना का दर्द सुनिए - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 April 2018

बहन जेसिका लाल के हत्यारे को माफ कर देने वाली सबरीना का दर्द सुनिए

बहन जेसिका लाल के हत्यारे मनु शर्मा को सबरीना लाल ने माफ कर दिया। DainikBhaskar.com से बातचीत करते हुए सबरीना ने कहा है कि मनु 15 साल जेल में रह चुका है। अब उन्हें (सबरीना) कोई हक नहीं बनता कि उसे और सजा देने की बात कहें। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मीडिया इनमें से किसी एक को उछाल देता है, लोग थोड़ा ध्यान देते हैं। लेकिन फिर दो दिन बाद सब भूल जाते हैं। लेकिन सिस्टम नहीं बदला। बता दें कि सबरीना ने तिहाड़ जेल को एक लेटर लिखा कि उन्हें मनु शर्मा को जेल से छोड़े जाने पर कोई दिक्कत नहीं है। अभी मनु शर्मा तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। 29 अप्रैल 1999 की रात जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में दिसंबर 2006 को दिल्ली हाईकोर्ट ने मनु शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HWfiBt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages