
उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आरोपी भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया है। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने गुरुवार दोपहर सरकारी वकील से पूछा- इस मामले में अब तक विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? न्यूज एजेंसी के मुताबिक- इलाहबाद हाईकोर्ट कल दोपहर इस मामले में आदेश दे सकता है। वहीं, इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी योगी सरकार की आलोचना कर रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JF6OPJ
No comments:
Post a Comment