
दिल्ली में शाम को अचानक धूलभरी आंधी और हल्की बारिश आ जाने से कई फ्लाइट्स करीब एक घंटे से एयरपोर्ट पर फंसी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आंधी की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे फ्लाइट्स के आने और जाने दोनों में देरी हो रही है। बता दें कि दोपहर तक राजधानी का मौसम काफी गर्म था। लेकिन शाम को अचानक से मौसम बदला और छिटपुट बारिश शुरू हो गई। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Jq9S2b
No comments:
Post a Comment