
नई दिल्ली. भारत सरकार ने कैम्ब्रिज एनालिटिका को और फेसबुक को दूसरी बार नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने दोनों कंपनियों से 10 मई तक डेटा चोरी पर पूछे गए सवालों का जवाब मांगा है। सरकार ने ताजा नोटिस में कंपनी के पिछले जवाब को रहस्यमयी बताते हुए कहा कि इसका अघोषित मकसद बताने से ज्यादा छिपाने का था। पिछले महीने भी सरकार ने नोटिस भेजकर कैम्ब्रिज एनालिटिका से पूछा था कि क्या फेसबुक डेटा के गलत इस्तेमाल से वोटिंग पैटर्न पर कोई असर पड़ा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HqY6am
No comments:
Post a Comment