
नेशनल डेस्क. शशि थरूर। जिनकी इंग्लिश को लेकर कहा जाता है कि देश में दो तरह की इंग्लिश बोली जाती है। एक वो जिसे आम लोग समझ लेते हैं और दूसरी वो जिसे शशि थरूर बोलते हैं। लेकिन इस बार थरूर अपनी इंग्लिश की वजह से नहीं बल्कि गलत फोटो ट्वीट करने पर ट्रोल हो गए। उन्होंने महावीर जयंती की बधाई देते हुए गलती से भगवान बुद्ध की तस्वीर पोस्ट कर दी। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। इससे पहले भी शशि थरूर कभी अपनी गलतियों की वजह से तो कभी अपनी इंग्लिश की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। इस वीडियो में आपको थरूर की उन्हीं गलतियों और उनकी टूटी-फूटी हिंदी के बारे में बताते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J8GGfS
No comments:
Post a Comment