
यूपी में भाजपा के दलित सासंदों की पार्टी से नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब नगीना लोकसभा सीट से सांसद डॉ. यशवंत सिंह का नरेंद्र मोदी को लिखा लेटर सामने आया। 2 अप्रैल को सांसद ने चिट्ठी में कहा कि कोर्ट में हमारे समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है, इसी वजह से अदालतें हमारे खिलाफ नए-नए फैसले देकर दलितों के अधिकारों को खत्म कर रही हैं। पिछले दिनों रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से दलित सांसद छोटेलाल खरवार और इटावा के बीजेपी सांसद अशोक दोहरे भी मोदी को चिट्ठी लिख चुके हैं। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट में बदलाव और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे उठाए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IAaAIM
No comments:
Post a Comment