
इराक में मारे गए 38 भारतीयों के परिजनों ने सरकार से नौकरी और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। दूसरी ओर, पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की बात कही। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मोसुल से भारतीयों के अवशेष लेकर सोमवार को अमृतसर लौटे। उन्होंने मदद के सवाल पर कहा कि अभी एलान कहां से करें, जेब में कोई पिटारा थोड़ी रखा हुआ है। बता दें कि आईएस ने मोसुल में 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी, लेकिन एक का डीएनए पूरी तरह से मैच नहीं हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IltLFZ
No comments:
Post a Comment