
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एससी- एसटी कानून को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि एससी-एसटी एक्ट पर उसके हालिया फैसले ने कानून के प्रावधानों को कमजोर किया है। इससे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बता दें कि कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को एससी-एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों में बदलाव किया था। इसके विरोध में 3 मार्च को भारत बंद बुलाया गया था। प्रदर्शन के दौरान 10 से ज्यादा राज्यों में हिंसा हुई थी और 15 लोगों की मौत हो गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qrBDQ2
No comments:
Post a Comment