
यहां कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने लगातार चौथे दिन सोना जीता। वेटलिफ्टर पूनम यादव ने 69 किग्रा कैटेगरी में 222 (स्नैच में 100 और क्लीन एंड जर्क में 122) किग्रा का वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंग्लैंड की सारा डेविस ने सिल्वर और फिजी की अपोलानिया वायवाय ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उधर, 94 किग्रा कैटेगरी में वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने 351 किग्रा वजन उठाकर भारत को ब्रॉन्ज पदक दिलाया। पूनम के माता-पिता ने DainikBhaskar.com को बताया कि उनकी बेटी ने तंगी के बावजूद अपना संघर्ष जारी रखा। एक वक्त ऐसा भी आया, जब बेटी को प्रैक्टिस कराने के लिए परिवार को मवेशी बेचने पड़े थे। ग्लासगो में ब्रॉन्ज जीती थी तब परिवार के पास मिठाई बांटने के लिए भी पैसे नहीं थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qebns5
No comments:
Post a Comment