
सियोल. नॉर्थ कोरिया ने परमाणु और लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण बंद कर दिया है। साथ ही कहा है कि परमाणु परीक्षण साइट को बंद करने की भी योजना है। नॉर्थ कोरिया की सत्ताधारी पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। नॉर्थ कोरिया की प्रमुख न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम जोंग-उन ने कहा, “हमें अब और परमाणु परीक्षण करने की जरूरत नहीं है। हमारी न्यूक्लियर टेस्ट साइट का मिशन पूरा हो चुका है।” बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूएस प्रेसिडेंट ने मीडिया से कहा था कि वे जून या इससे पहले किम से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए दोनों देशों के अधिकारी 5 जगहों पर विचार कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hgvkcd
No comments:
Post a Comment