
नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कठुआ रेप केस पर नरेंद्र मोदी के बयान देने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कठुआ और उन्नाव रेप केस पर आखिरकार प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी, इससे मैं खुश हूं। उन्होंने कहा कि मोदी मुझे बोलने की सलाह दिया करते थे, उन्हें खुद उस पर अमल करना चाहिए। इस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मनमोहन अपने कार्यकाल की तुलना मोदी के कार्यकाल से कृपया ना करें। ऐसे मामलों में जिम्मेदारों को वक्त पर बोलना चाहिए- मनमोहन - मनमोहन सिंह इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, " मोदी ने दिल्ली में अंबेडकर म्यूजियम के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि देश की बेटियों को न्याय मिलेगा। दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने जो सलाह मुझे दी थी, वह खुद माननी चाहिए और ज्यादा बोलना चाहिए। जब मोदी ऐसे मामलों में जल्दी नहीं बोलते हैं तो लोग सोचते हैं कि वे दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। ऐसे मामलों में जिम्मेदारों को वक्त पर बोलना चाहिए।" - पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J6HuRz
No comments:
Post a Comment