
उत्तरी कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो स्थित यू-ट्यूब के हेडऑफिस में हुई गोलीबारी मामले में नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि महिला शूटर अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारने पहुंची थी। इसकी वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा कि वह यू-ट्यूब और दूसरी वीडियो शेयरिंग साइट्स से नाराज थी। वह अक्सर वीडियो अपलोड कर यू-ट्यूब पर भेदभाव का आरोप लगाती थी। अमेरिकी मीडिया ने इसकी पहचान नसीम अगदम (39) के तौर पर की है। उधर, ट्रम्प ने कहा कि मैं अपनी पुलिस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो फौरन वहां पहुंची और हालात को संभाला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2q2hQGi
No comments:
Post a Comment