
नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए गुरुवार को कर्नाटक के उम्मीदवारों और नेताओं से बात की। उन्होंने कहा- राज्य में भाजपा को जनता को गुमराह करके नहीं, विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतना है। उन्होंने कांग्रेस पर जाति की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। बता दें कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस ने पिछले दिनों लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिया है। आबादी में 18% यह समुदाय राज्य की 100 विधानसभा सीटों पर असर डालता है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी 27 अप्रैल को कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2r4wsoH
No comments:
Post a Comment