
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने पर खुद कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट वकील सलमान खुर्शीद ने खुद को पार्टी के इस फैसले से अलग बताया। खुर्शीद ने कहा कि वे इस प्रस्ताव से नहीं जुड़े हैं और ना ही उन्हें दूसरी पार्टियों से हुई चर्चा की कोई जानकारी है। बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को 7 दलों के साथ राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू को नोटिस सौंपा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HiwOP5
No comments:
Post a Comment