
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजिंदर सच्चर का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उम्र के साथ कई बीमारियों ने उन्हें घेर लिया था। बीते 15 दिन से जस्टिस सच्चर का इलाज राजधानी के फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा था। यूपीए सरकार ने उनकी अगुआई में देश में मुस्लिमों के हालात पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसे सच्चर कमेटी नाम दिया गया था। बता दें कि वे 6 अगस्त 1985 से 22 दिसंबर 1985 तक दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। मानवाधिकार कार्यकर्ता के तौर पर भी काम किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2F2pB3T
No comments:
Post a Comment