
राहुल गांधी ने एससी/एसटी एक्ट पर फैसले के विरोध में दलित संगठनों के देशव्यापी बंद का समर्थन किया। साथ ही भाजपा और संघ को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट में लिखा- दलितों का शोषण करना इनके डीएनए में है। दूसरी ओर, संघ ने पटलवार करते हुए कहा कि कुछ लोग आरएसएस के खिलाफ जहरीला कैम्पेन चला रहे हैं। ऐसे कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाए। दूसरी ओर, भारत बंद के दौरान कई राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई, जिनमें 10 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को फैसले में कहा था कि अब एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होते ही गिरफ्तारी नहीं हो सकतीं, इसके लिए जांच जरूरी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gqzxtn
No comments:
Post a Comment