
कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले ही दिन भारत को बड़ी कामयाबी मिली। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने गुरुवार को 56 किलोग्राम (मेंस) कैटेगरी में सिल्वर जीता। मलेशिया के मोहम्मद एएच इजहार अहमद ने गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के चतुरंगा लकमल को कांस्य पदक मिला। बता दें कि गुरुराजा कर्नाटक के रहने वाले हैं और उनके पिता ट्रक चलाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी उनके परिवार ने उन्हें वो हर चीज दिलाई जो उनके इस गेम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gz8eJr
No comments:
Post a Comment