
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बाद शनिवार को शोएब अख्तर ने कश्मीर को लेकर बयान दिया। अख्तर ने कहा, "दोनों देश की सरकारों को इस (कश्मीर) मसले पर बात करनी चाहिए। आखिर कब तब हम खून-खराबे के माहौल में जिएंगे? क्या हम अपने बच्चों को ऐसे माहौल में रखना चाहते हैं? इसको 70 साल हो गए हैं, दोनों अोर जानें जा रही हैं।'' बता दें कि 1 अप्रैल को कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकियों को ढेर किया था। इस पर अफरीदी ने ट्वीट किया था कि कश्मीर में बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। इसके बाद वे सचिन तेंडुलकर समेत कई भारतीय क्रिकेटरों के निशाने पर अाए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GDOJU5
No comments:
Post a Comment