
बीजिंग. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत और चीन के लोगों को एक-दूसरे की भाषाएं सीखने की जरूरत है। वुहान समिट के दौरान मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर चीन ने कहा- संरक्षणवाद के खिलाफ दोनों नेताओं की सकारात्मक आवाज दुनिया सुनेगी। चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कॉन्ग ने कहा कि दोनों नेता मौजूदा वैश्विक मसलों पर भी बात करेंगे ताकि विश्व ज्यादा स्थिर तरीके से विकास की ओर बढ़े। बता दें कि मोदी 27 और 28 अप्रैल को चीन के वुहान शहर में एक अनौपचारिक समिट के दौरान जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qUIbWu
No comments:
Post a Comment