
राज्य को विशेष दर्जा न मिलने से नाराज वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों ने शनिवार को दिल्ली के आंध्र प्रदेश भवन में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस अनशन में पार्टी के पांचों सांसद समेत कुछ पार्टी नेता भी हैं। बता दें कि शुक्रवार को बजट सत्र के दूसरे चरण के आखिरी दिन वाईएसआर कांग्रेस के 5 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को इस्तीफा सौंपा था। हालांकि इसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है। सत्ताधारी तेलगुदेशम पार्टी (टीडीपी) और विपक्षी दल वायएसआर कांग्रेस आंध्र के विशेष दर्जे की मांग को लेकर संसद के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों पार्टियों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IByF1F
No comments:
Post a Comment