
दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा के लिए कानून बनाने की मांग कर रहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रविवार को अपना अनशन खत्म करेंगी। स्वाति ने यह एलान मोदी सरकार के इस मामले में अध्यादेश लाने के फैसले के बाद किया। इसके तहत अब 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को अधिकतम मौत की सजा दी जाएगी। इसके लिए शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर ढाई घंटे चली बैठक के बाद एक अध्यादेश को लाने की मंजूरी दी गई। अभी पॉक्सो के तहत कम से कम सात साल और अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qR4JHB
No comments:
Post a Comment