
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन रविवार को भारत ने शूटिंग में पहला गोल्ड जीता। 16 साल की मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को सोना दिलाया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी बनाया। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। पिछले एक महीने में इंटरनेशनल लेवल पर यह उनका सातवां गोल्ड है। वहीं, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की ही हिना सिद्धू ने सिल्वर जीता। ऑस्ट्रेलिया की एलेना गालियबोविच ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उधर, 10 मीटर एयर राइफल में रवि कुमार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। वह मेडल टैली में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uV5TqP
No comments:
Post a Comment