
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रविवार को शूटिंग में पहला गोल्ड जीता। 16 साल की मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में देश को सोना दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड भी बनाया। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, इसी कैटेगरी में भारत की ही हिना सिद्धू ने सिल्वर जीता। ऑस्ट्रेलिया की एलेना गालियबोविच ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। वह मेडल टैली में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H4OXmM
No comments:
Post a Comment