
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में यहां गुरुवार को भारत ने बैडमिंटन के मिक्सड टीम इवेंट में पाकिस्तान को 5-0 हराया। भारत के तरफ से साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने सिंगल्स मैच जीते। तैराकी में श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल 2 में 56.65 सेकंड का समय निकाला और आठवें नंबर पर रहे। उन्होंने तैराकी में सबसे कम समय का भारतीय रिकॉर्ड बनाया लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच सके। भारत ने वेटलिंफ्टिंग में गोल्ड और सिल्वर जीता। वहीं, बैडमिंटन के टीम इवेंट और तैराकी में अगले दौर में जगह बनाई। हालांकि, महिला हॉकी और लॉन बॉल में हार का सामना करना पड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GzeeSB
No comments:
Post a Comment