
कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का सिर्फ एक एपिसोड ही टेलीकास्ट हुआ है। लेकिन यह अभी से विवादों में हैं। ताजा मामला जुड़ा है रानी मुखर्जी से।दरअसल, रानी अपने को-एक्टर बच्चों के साथ इस शो पर हालिया रिलीज फिल्म 'हिचकी' को प्रमोट करना चाहती थीं। इसके लिए कपिल के साथ उनकी बात भी हो चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल दोपहर दो बजे तक सेट पर पहुंचने वाले थे। लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे और न ही शो से कास्ट और क्रू मेंबर्स को इसकी वजह पता थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pM0JHY
No comments:
Post a Comment