
बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है। इस केस में सह आरोपी सैफ अली, तब्बू, सोनाली और नीलम को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया है। मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। तब ये सभी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थे। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों (ब्लैक बक) के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। इस वीडियो के जरिए समझिए की सलमान क्यों दोषी ठहराए गए, जबकि बाकी आरोपी बरी हो गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HblRzT
No comments:
Post a Comment