
साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वे पत्नी नम्रता शिरोड़कर को Kiss करते नजर आ रहे हैं। फोटो खुद महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'थैंक यू माय लव।' दरअसल, महेश बाबू की हालिया रिलीज फिल्म 'भारत अने नेनु' को बॉक्सऑफिस पर जबर्दस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस पर 56 करोड़ की कमाई कर डाली। इसी ख़ुशी में एक्साइटेड महेश बाबू ने पत्नी के साथ Kiss वाली फोटो शेयर की। फोटो पर नम्रता का रिस्पॉन्स भी आया है। उन्होंने लिखा है, 'आई लव यू माई लव'। फोटो इस कदर वायरल हो रही है कि एक दिन में इसे 2.5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Jjmk2u
No comments:
Post a Comment