
इरफ़ान खान की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'Puzzle' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में मिडलाइफ क्राइसिस ड्रामा दिख रहा है और इसे देखने के बाद पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। इरफ़ान का किरदार एक पज्लर का है, जिनसे हाउसवाइफ एग्नेस की मुलाक़ात एक पहेली को सुलझाने के सिलसिले में होती है। लेकिन यहां से कहानी में ट्विस्ट यह आता है कि एग्नेस और पज्लर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं।13 जुलाई को इरफ़ान की यह फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि आखिरी बार इरफ़ान बॉलीवुड मूवी 'ब्लैकमेल' में दिखाई दिए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J6SEFV
No comments:
Post a Comment