
अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग इन दिनों नईदिल्ली में चल रही है। फिल्म के शूटिंग स्पॉट से कुछ फोटोज सामने आईं हैं। इनमें से एक फोटो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सिर पर पल्लू लिए दिख रही है तो एक फोटो में वे किसी बात पर ठहाका लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, फिल्म के हीरो वरुण धवन सीरियस मूड में नजर आ रहे हैं। फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म इसी साल 29 सितंबर को रिलीज होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pWMqAF
No comments:
Post a Comment