
तेलुगु फिल्म 'मेहबूबा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में जबरजस्त एक्शन देखने को मिला। फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड है। ट्रेलर में लड़ाई के सीन्स, गोलाबारी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इसी लड़ाई के बीच एक लव स्टोरी भी दिखाई गई है। फिल्म में डायलॉग्स भी दमदार हैं। ट्रेलर में डायलॉग सुनने को मिला कि 'No one loves a soldier until the enemy is at the gate'. फिल्म का ट्रेलर देखकर 2001 में आई फिल्म 'गदर' याद आती है। ट्रेलर के अंत में फिल्म का हीरो सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अब्दुल कमाल, इंसानियत जिंदाबाद के नारे लगाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GMWtzh
No comments:
Post a Comment